News24you

News you are looking for

katni flyover bridge विधायक, कलेक्टर SP ने किया मिशन चौक फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण, जल्द होगा शुभारंभ

katni flyover bridge विधायक, कलेक्टर SP ने किया मिशन चौक फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण, जल्द होगा शुभारंभ

katni flyover bridge।  नवनिर्मित मिशन चौक फ्लाई ओवर ब्रिज का आज मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ब्रिज कॉर्पोरशन के अधिकारी इंजीनियर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ब्रिज का निरीक्षण किया।

katni flyover bridge

बताया जाता है कि नवरात्र के दौरान ही ओवरब्रिज शुरू करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। ब्रिज का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को करना है लेकिन उन कार्यक्रम तय नही हो पा रहा खुद सीएम ने सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर वर्चुअली जुड़ते हुए कहा था कि वह कटनी नही आ पा रहे बरगी नहर टनल तथा ओवर ब्रिज का उद्घाटन करना है। सूत्रों के अनुसार 7 अथवा 9 अप्रैल को सीएम का कटनी आगमन हो सकता है।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा कि जल्दी ही ब्रिज का उदघाटन किया जाएगा।