News24you

News you are looking for

Katni Crime फ़िल्म देखने के दौरान मामूली विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Katni Crime फ़िल्म देखने के दौरान मामूली विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Katni Crime फ़िल्म देखते हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जब कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। घायल अस्पताल में भर्ती है।

घायल विकास गुप्ता उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्गीय विजय गुप्ता निवासी पन्ना मोड़ थाना कुठला के साथ यह वारदात घटित हुई। घटना आज शाम 6:00 बजे की है।

नीरज टॉकीज के अंदर अज्ञात लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर फरार हो गए। घायल के साथी अजित चौधरी ने बताया कि आज दोपहर 3:00 बजे हम सभी लोग मिलकर नीरज टॉकीज में फिल्म देखने गए हुए थे तभी वहां पर बैठे कुछ युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा था वह सीट के ऊपर पैर रखकर बैठे हुए थे जिससे हम लोगों को मना किया तब वह लोग गाली गलौज करने लगे।

उसके बाद शाम को जब फिल्म छूटी तब टाकीज के बाहर 10-20 लोग हथियार लेकर खड़े हुए थे और सभी लोगों ने मिलकर चाकू से हमला किया जिसमें विकास गुप्ता के जीभ में और कमर में गम्भीर चोट आई। दोस्तों द्वारा कटनी जिला अस्पताल में लाया गया और इस घटना की कटनी कोतवाली में शिकायत की गई है हमलावर अभी फरार है।