Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni BJP महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष घोषित, जानिए इनके नाम

Katni BJP महिला मोर्चा की कटनी जिले की मंडल अध्यक्ष घोषित कर दी गईं हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया एवं कटनी जिला भाजपाध्यक्ष श्री रामरतन पायल की सहमति उपरांत कटनी जिले के मण्डलों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित किये गए हैं।

bjp mahil morcha

श्रीमती सीमा जैन सोगानी के द्वारा 09 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें बहोरीबंद से श्रीमती कल्पना पटेल, बिलहरी से श्रीमती सीता सोनी, स्लीमनाबाद से श्रीमती रानी दुबे, रीठी से श्रीमती सुनीता पटेल, बड़वारा से श्रीमती अहिल्या बाई, ढीमरखेड़ा से श्रीमती चैना सिंह, सिनगौड़ी से श्रीमती सुनीता गुप्ता, माधवनगर से श्रीमती मनीषा प्यासी एवं कटनी ग्रामीण से श्रीमती बेबी दुबे को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।