HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Katni भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की रुई गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की रुई गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में माधवनगर थानांतर्गत बिलहरी रोड पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंघानिया टिल्लू की रुई की गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान की खबर है।

आग लगने की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने फायर ब्रिगेड पुलिस को खबर दी। करीब ढाई घण्टे में आग  पर काबू पाया जा सका, श्री पायल के अनुसार आग लगने के बाद जैसे ही सूचना मिली भाजपा के कई पदाधिकारी गोदाम पहुंच गए थे। अथक परिश्रम के बाद फायर बिग्रेड कटनी की टीम ने काबिले तारीफ मेहनत कर आग पर काबू पाया इस दौरान माधवनगर थाना के स्टाफ ने भी काफी मेहनत की। जिलाध्यक्ष ने सभी की प्रशंसा की है।

आपको बता दें आज दोपहर माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी चौकी अंतर्गत रूई गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार आग सिंघानिया गोदाम में शार्ट सर्किट की वजह से लगी।

गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से रूई के गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते यहां अफरातफरी का माहौल बन गया। बड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दोपहर करीब 2 बजे आग की लपटें लोगों ने दूर से देखीं। कुछ ही देर में पूरे गोदाम में आग फैल गई मौके पर पहले पुलिKatni भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की रुई गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी

Katni भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की रुई गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष, पदाधिकारीस और भी अग्निशमन दल मौजूद है। आग से वास्तविक नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है

Show More

Related Articles

Back to top button