KATNI पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी JCB में आग लगाने की कोशिश

KATNI पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी JCB में आग लगाने की कोशिश

JCB कटनी के कुठला थाना के पन्ना मोड़ पर देर रात पेट्रोल पंप के नजदीक खड़ी दो जेसीबी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पंप के कर्मचारियों ने आग लगी देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया।

समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। आग बढ़ने से पंप तक आग पहुंचने का खतरा था और उससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार पन्ना मोड़ निवासी राजा राजेश कनकने का जेसीबी चलाने का काम है। दीपावली पर्व कारण काम बन्द होने से उन्होंने पन्ना मोड़ में चौदहा पेट्रोल पंप के पास अपनी जेसीबी एमपी 21 डीए 0318 व एमपी 54 डीए 0268 खड़ी कर दी थी। बुधवार-गुरुवार की रात 2:30 बजे के आसपास दोनों जेसीबी में अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने आग लगी देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा देने के कारण बड़ी घटना टल गई। जिस स्थान पर घटना हुई है, उसके बगल से ही लगा पेट्रोल पंप है।

पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, जिसमें दो युवक गाड़ी से आकर आग लगाकर भागते नजर आए हैं। पुलिस युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जेसीबी मालिक ने बताया कि आग लगने से लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Exit mobile version