HOMEKATNI

Katni की बेटी की सागर में रहस्यमय मौत, परिजन बोले दहेज की खातिर की गई हत्या

Katni की बेटी की सागर में रहस्यमय मौत, परिजन बोले दहेज की खातिर की गई हत्या

Katni की एक बेटी की सागर में मौत के मामले में नवविवाहिता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज की खातिर यातनाएं देकर उसके ससुराल वालों ने हत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का परिवार कटनी के पन्ना मोड़ के पास रहने वाला भट्ट परिवार है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में नव विवाहिता प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा शर्मा की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग कटनी से सागर पहुंचे। मृतका प्रतिष्ठा की कटनी निवासी मां धर्मिष्ठा भट्‌ट ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या कर ससुरालवालों ने फंदे पर लटकाया है। बेटी के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। हाथों पर कट लगे हुए हैं, जैसे किसी धारदार वस्तु से काटे गए हों। गुप्तांग में भी चोटों के निशान हैं।

मां धर्मिष्ठा ने बताया – बेटी प्रतिष्ठा की शादी 20 जनवरी को सागर श्रीराम कॉलोनी निवासी पुनीत शर्मा के साथ की थी। पैतृक संपत्ति बेचकर दहेज में 21 लाख दिए थे। दामाद नशा करता है। वह बेटी से दहेज की मांग और बच्चा पैदा करने की बात कहकर प्रताड़ित करता था। बेटी ने यह सब मुझे बताया था। बेटी को न्याय मिलना चाहिए। मामले में मृतका प्रतिष्ठा के परिवार वालों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की

 

Show More

Related Articles

Back to top button