Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni की खिरहनी चौकी पुलिस ने पकड़ी 80 हजार की स्मैक

कटनी Katni। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत खिरहनी पुलिस चौकी को स्मेक पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  कोतवाली पुलिस चौकी खिरहनी द्वारा अवैध नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 24.12.2021 को चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. प्रीति पाण्डेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंभू टॉकीज निवासी सोनू लंगड़ा नाम का व्यक्ति कपड़ों के अंदर स्मैक की पुढ़िया छिपाकर घूम फिर कर बेच रहा है। मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह को अवगत कराया गया।

चौकी प्रभारी खिरहनी द्वारा चौकी स्टाफ व थाना स्टाफ को साथ लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर खिरहनी ओवर ब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर के पास से मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति पर लगातार नजर रखते हुए रोककर विधिवत पूछताछ करते हुए तलाशी लेने
पर स्मैक की पुढ़िया रखे हुए पाया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम रोहित निषाद उर्फ सोनू लंगड़ा नि. शंभू टॉकीज कटनी का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 05 ग्राम स्मैक कीमती करीब 80000 रू की जप्त की जाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अप.क्र. 1073/2021 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी एन.डी.पी.एस एक्ट व आर्स एक्ट के अपराध थाना कोतवाली कटनी में पंजीबद्ध है। पुलिस चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. प्रीति पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए
कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- रोहित निषाद उर्फ सोनू लंगड़ा पिता गेंदलाल निषाद
उम्र 26 वर्ष नि. शंभू टॉकीज के पास थाना कोतवाली जिला कटनी पुलिस की कार्यावाही में विशेष भूमिका- थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. प्रीति पाण्डे, सउनि. नीलेश खरे, कप्तान सिंह, प्र. आर. सुधीर मिश्रा, पवन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र तिवारी, पुष्पराज सिंह, आरक्षक भूपेन्द्र सिंह पलाश दुबे, अजय सिंह, रोहित सिंह, मंटू यादव, आर. मंसूर हुसैन, आर. दिनेश चंद, सै. श्रवण मिश्रा की रही।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp