HOMEKATNI

KATNI: अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवाब खान का स्वागत करते बोले जिलाध्यक्ष रामरतन पायल- भाजपा में समर्पण की कद्र

KATNI: अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवाब खान का स्वागत करते बोले जिलाध्यक्ष रामरतन पायल- भाजपा में समर्पण की कद्र

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उसके समर्पण की कद्र होती है। हमारे यहां पद नहीं दायित्व दिए जाते हैं, दायित्व पाने वाले व्यक्ति का बदलाव होता है लेकिन संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता का उद्देश्य सिर्फ एक ही होता है वह है समाज सेवा।

 

यह विचार आज भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिल अध्यक्ष नवाब खान का स्वागत करते हुए व्यक्त किए। श्री पायल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने उसके परिश्रम की कद्र होती है यहां ना तो कोई परिवार न ही जात-पात अथवा अमीरी गरीबी देखी जाती है।

श्री पायल ने कहा कि अल्पसंख्यकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की छवि विपक्ष ने खराब की है जिसे अब अल्पसंख्यक भाई भी भलीभांति पहचानते हैं। उन्हें मालूम है अल्पसंख्यकों का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।KATNI: अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवाब खान का स्वागत करते बोले जिलाध्यक्ष रामरतन पायल- भाजपा में समर्पण की कद्र

 

श्री पायल कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसमें किसी भी तरह का भेदभाव तनिक भी नहीं।

नवाब खान जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता अल्पसंख्यक मोर्चे के बतौर जिला अध्यक्ष संगठन हित में निरंतर कार्य करते हुए संगठन की उत्तरोत्तर प्रगति के साथ समाज में भाजपा के प्रति फैलाई गई भ्रांतियों को दूर करेंगे। समाजसेवा के साथ जनकल्याण में जुटेंगे। श्री पायल ने कहा कि नवाब खान को जिला अध्यक्ष बनाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त जी शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी सहित समस्त वरिष्ठ जनों का जिला भाजपा धन्यवाद देती है।

KATNI: अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवाब खान का स्वागत करते बोले जिलाध्यक्ष रामरतन पायल- भाजपा में समर्पण की कद्र

आज अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  नवाब खान  का कटनी में जोरदार स्वागत किया गया। जगह जगह विभिन्न वर्गों के लोगों ने फूल मालाओं से नवाब भाई की अगवानी की। स्वागत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां जिला अध्यक्ष श्री रामरतन पायल, जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा, सतीश तिवारी, राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी  दीपक टंडन, श्रीमती किरण जैन, श्रीमती भावना सिंह,  सूर्यकांत गौतम, श्रीमती मीना कश्यप, सुश्री अंकिता तिवारी,  रामु साहू, विजय दुबे, भरत पटैल,  शिवम शर्मा, अंबरीश वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, मयंक गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

स्वागत के उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री नवाब खान अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री  सुहास भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी तथा विशेष तौर पर जिला अध्यक्ष रामरतन पायल का आभार व्यक्त किया।

नवाब खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान रूप से कार्य करती है। पार्टी की नीति और रीति देश का विकास तथा देशवासियों में आत्मनिर्भरता, राष्ट्रप्रेम का जज्बा तथा दुनिया में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा वाले कदम होते हैं। निसंदेह बतौर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अपने दायित्व को पूरी सजगता के साथ निभाने का वह प्रयास करेंगे। प्रदेश व जिला संगठन की तरफ से पार्टी हित में समाज हित में जो भी कार्य दिए जाएंगे उसे पूरे मनोयोग से पूर्ण करने की कोशिश में जुटेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री चेतन हिंदूजा ने स्वागत समारोह का संचालन करते हुए नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष को बधाई दी। आभार प्रदर्शन अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री अरशद मंसूरी ने किया।

इस अवसर मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह, वागीश आनंद, शमीम बानो, छेदीलाल पांडेय, हाजी पापा, अहमद बक्श, दीपक तिवारी, शिवम पांडेय, गुलाम जाफर , इमरान फरीदी, अरशद नियाज़ी, रिज़वान खान, साजिद भाई बल्लू, आदिल खान, रफीक खान, भवानी मिश्रा, इरफान खान, मंजू भाई, अहसास गुरु आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button