Monday, November 23, 2026
Latest:
KATNI

Katni : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Katni : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौतकटनी। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खिरवा में रविवार की देरशाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आकर मोटर सायकल सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने डंपर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खिरवा निवासी 25 वर्षीय राकेश रघुवंशी, 24 वर्षीय राजेश बर्मन व 18 वर्षीय जालंधर बर्मन कल रविवार को एक मोटर सायकल में सवार होकर मेला देखने बरही आए थे। बताया जाता है कि देरशाम तक मेला देखने के बाद तीनों जब वापस गांव लौट रहे थे। उसीदौरान सिनगौड़ी-खिरवा पहुंच मार्ग पर पीछे से आ रहे डंपर ने मोटर सायकल सहित उसमें सवार राकेश, राजेश व जालंधर को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह रौंद दिया।

 जिसके कारण मोटर सायकल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार राकेश रघुवंशी व राजेश बर्मन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जालंधर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राकेश व राजेश का आज सुबह शवपरीक्षण कराया और शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिए। वहीं मामले में आरोपी डंपर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर डंपर को जप्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *