Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केबॉलीवुड

kachha Badam song ‘कच्चा बादाम’ सिंगर का नया गाना वायरल, कार ड्राइविंग सीखते वक्त एक्सीडेंट तो बना डाला Amar Notun Gari सॉन्ग

kachha Badam song ‘कच्चा बादाम’ सिंगर भुबन बड्याकर अपना नया गाना Amar Notun Gari लेकर हाजिर हैं। यह सॉन्ग भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ज्यादातर लोगों को गाने के बोल भले न समझ में आएं, लेकिन इसकी धुन पर फैन्स झूमने लगे हैं। रील्स बनने शुरू हो चुके हैं। खास बात यह है कि इस गाने का कनेक्शन कुछ दिनों पहले हुए उनके एक्सीडेंट से है, जिससे रिकवर होकर वह अपने घर लौट आए हैं kachha Badam song

जी हां, भुबन बड्याकर सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए थे। दरअसल, वह कार चलाना सीख रहे थे और उसी वक्त यह हादसा हुआ। आनन-फानन में भुबन को नजदीक के ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो भुबन बड्याकर को सीने के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी थी। उन्होंने हाल ही में सेकंड-हैंड कार खरीदी है, जिसे वह चलाना सीख रहे थे।

नए गाने का नाम है- Amar Notun Gari
रिकवरी के तुरंत बाद ही भुबन ने नया गाना बना डाला है। उनके नए गाने का नाम Amar Notun Gari है, जिसका मतलब है ‘मेरी नई गाड़ी’। एक्सीडेंट और सॉन्ग को लेकर भुबन बड्याकर ने कहा, “मैंने एक सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है। मैं उसे चलाने की कोशिश कर रहा था, तभी दीवार से टक्कर हो गई। मुझे चोट लगी लेकिन अब मैं बिल्कुल ठीक हो चुका हूं। मैंने सोचा कि नई गाड़ी और एक्सीडेंट को लेकर क्यों न नया गाना बनाया जाए।”

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp