HOMEMADHYAPRADESH

jobs in mp govt 2022 मुख्यमंत्री Shivraj Singh ने लिया संकल्प नवंबर माह में होंगी 40 हजार भर्ती

jobs in mp govt 2022 मुख्यमंत्री Shivraj Singh ने लिया संकल्प नवंबर माह में होंगी 40 हजार भर्ती

jobs in mp govt 2022 MP में एक लाख कर्मचारियों की नियुक्ति के संकल्प के तहत राज्य सरकार नवम्बर माह में 40 हजार भर्ती करेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के आवासहीन लोगों को भूखंड दिया जाएगा। इसके लिए 29 नवंबर से अभियान शुरू होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। वे मंगलवार को भोपाल के लालपरेड ग्राउंड पर आयोजित प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री खेत-सड़क” योजना फिर से शुरू कर रहे हैं। हमने तीन लाख किलोमीटर सड़कें बनाई हैं। अब किसानों के खेतों को सड़कों से जोड़ेंगे। कार्यक्रम में मैत्री पहाड़ी ने शिव महात्म्य पर समवेत नृत्य की प्रस्तुति दी। शंकर महादेवन और उनके साथ एहसान-लाय ने रंगारंग प्रस्तुति दीं। इस मौके पर कार्यक्रमस्थल खचाखच भरा था।

मुख्यमंत्री ने दोनों हाथ उठाकर पांच संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा आप रोज पौधे नहीं रोप सकते, तो कोई बात नहीं पर अपने और अपने परिजनों के जन्म दिवस, शादी की सालगिरह और अपनों की पुण्यतिथि पर पौधे रोपिए। सरकार किसान और गरीब वर्ग को सस्ती बिजली देने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये सबसिडी देती है। इसलिए फालतू बिजली न जलाएं। पानी की महत्ता समझें और दुरुयोग न करें। जितनी जरूरत है उतना ही पानी लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सफाई में पहले नंबर पर बनाए रखने के लिए प्रयास करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बेटियों को गलत नजर से देखने वालों को फांसी पर चढ़ाने का कानून हमने बनाया है। फांसी की सजा भी सुनाई गई है।

उन्‍होंने कहा कि मप्र ने देश में अन्न के भंडार भर दिए। पंजाब को पीछे छोड़ दिया। स्कूलों की बुरी स्थिति थी, मेडिकल कालेज सिर्फ पांच थे। मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जो मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में करा रहा है। बेटा-बेटी अनुपात सुधरा है। महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है प्रदेश। हमने बेहतर किया है और बेहतर करना है। इतने में संतुष्ट नहीं हैं। श्रीमहाकाल महालोक अदभुत है आप देखने जाइए। सलकनपुर में मां देवी लोक का निर्माण होगा। परिवहन के साधनों के रूप में केबल कार, रोपवे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि मप्र की धरती पर प्रतिभा कुंठित नहीं रहेगी। बगैर किसी भेदभाव के पढ़ाई कराएंगे। पैसा सरकार और मामा देगा। माता-पिता को खो चुके बच्चे अनाथ नहीं रहेंगे। हम सब मिलकर यह जिम्मेदारी उठाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button