Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

Jobs: मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन –

Jobs, डेस्क । मध्य प्रदेश में नौकरी (Job Alert 2021) पाने का सुनहरा मौका है। HDFC Bank ने पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए भर्ती निकाली है। पुलिसकर्मी के बच्चे 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।  इससे पहले HDFC बैंक ने पुलिसकर्मियों के लोन के लिए अनुबंध किया था । PHQ की कल्याण शाखा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।इसके तहत HDFC BANK पुलिसकर्मियों के पात्र बच्चों को भर्ती करेगा।

यहां देखें पूरी जानकारी

ऐसे होगा चयन

पुलिस‍ कर्मियों के बच्‍चों को बैंक के द्वारा लिए जाने वाले इंटरव्‍यू और उसके बाद होने वाले टेस्‍ट को क्‍लीयर करना होगा। सफल होने वाले अभ्‍यर्थियों को HDFC Bank के द्वारा मप्र में मनचाही ब्रांच और जिलों में पोस्टिंग ऑफर की जायेगी.

शैक्षिक योग्‍यता

स्‍नातक स्‍तर की परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक । स्‍नातक स्‍तर की परीक्षा रेग्‍यूलर देने वाले । किसी अभ्‍यर्थी के द्वारा पिछले छह माह के भीतर एचडीएफसी बैंक में जॉब के लिए इंटरव्‍यू दिया है, तो वह भी अप्‍लाई नहीं कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।

इतनी मिल सकती है सैलरी

स्‍नातक स्‍तर पर एचडीएफसी बैंक (HDGC Bank Job Bhopal)  द्वारा की जाने वाली भर्ती में बैंक प्रबंधन के द्वारा सैलरी की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मोटे तौर पर देखा जाए तो बैंक के द्वारा स्‍नातक स्‍तर पर चयनित युवाओं को 20 से 40 हजार रूपए प्रति माह सैलरी दी जाती है। संभवत: 3 या 4 लाख का सालाना पैकेज ऑफर हो सकता है।

ऐसे करें अप्लाई

इच्‍छुक उम्‍मीदवार अपना CV ईमेल आईडी- bharat.baldua@hdfcbank.com पर भेजें। आवेदकों को ध्‍यान में रखना होगा कि ईमेल के सब्‍जेक्‍ट में इंग्लिश में ”एमपी पोलिस वार्ड- इंटरव्‍यू लिए जिले का नाम”उल्‍लेख करना होगा। अधिक जानकारी के लिए HDFC की वेबसाइट पर विजिट करें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp