Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

सिर्फ 21 रनों के अंदर टीम इंडिया के गिर गए 7 विकेट, फिर जसप्रीत बुमराह ने हाफ सेंचुरी लगाकर बचाई लाज

नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए शानदार परफॉर्म कर रहे हैं. बुमराह ने अपने शानदार गेंदबाजी दिखाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच के पहले ही दिन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है. बुमराह की इस शानदार पारी के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें ड्रेसिंग रूम में गार्ड ऑफ ऑनर दिया. सोशल मीडिया पर बुमराह को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह जसप्रीत बुमराह का पहला अर्धशतक है. बुमराह ने 57 गेंद में 55 रन बनाए. भारतीय टीम 48.3 ओवर में 194 रन पर आउट हो गई. भारतीय बल्लेबाजों को जहां रन बनाने में दिक्कत हो रही थी, वहीं बुमराह ने शानदारबल्लेबाजी करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए.

सिर्फ 21 रनों के अंदर टीम इंडिया के गिर गए 7 विकेट, फिर जसप्रीत बुमराह ने हाफ सेंचुरी लगाकर बचाई लाज

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ डे नाइट का दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है ताकि टेस्ट सीरीज से पहले तरोताजा हो सकें. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल सस्ते में आउट हुए जबकि पृथ्वी शॉ ने 29 गेंदों में 40 रन की पारी खेली. शुभमन गिल 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. एक वक्त पर भारत का स्कोर 1 विकेट ने नुकसान पर 72 रन था, लेकिन जल्द ही यह 6 विकेट पर 111 रन हो गया. इसके बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 123 रन था. बड़ी खबर: फिट हुए रोहित शर्मा, टेस्ट सीरीज़ के लिए 14 दिसंबर को होंगे ऑस्ट्रेलिया रवाना

इसके बाद जसप्रीत बुमराह (55) और मोहम्मद सिराज (23) की साझेदारी ने भारतीय टीम की लाज बचाई. बुमराह ने अपनी पारी में कवर ड्राइव और पुल स्ट्रोक्स के कई शानदार शॉट खेले. इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बुमराह का अधिकतम स्कोर नाबाद 16 रन था, जो उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बनाया था.

विराट कोहली के नहीं खेलने से अजिंक्य रहाणे कप्तानी कर रहे हैं. टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर को एडिलेड में गुलाबी गेंद से होने वाले पहले टेस्ट से शुरू होगी. भारतीय टीम ने गुलाबी गेंद से पिछले साल ईडन गार्डन्स पर बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट खेला था, जिसमें उसे एक पारी और 46 रन से जीत मिली थी. ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद से कई मैच खेले हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp