जबलपुर से बड़ी खबर है। यहां मोबाइल ऐप पर मिली एक लड़की से दोस्ती ने कक्षा 12 की छात्रा के लिए जीवन की भर की परेशानी बना दी। दरअसल लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से मिलवाया। उसी के घर आकर संबंध बनवाए। फिर कैफे हाउस, रेस्टोरेंट और फार्म हाउस में पार्टियों के नाम पर ढाई महीने तक सब कुछ चलता रहा। लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो अबॉर्शन करा दिया। लड़की ने सब कुछ करने से मना किया तो उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगे।
आरोपी के पिता समाज में प्रतिष्ठित है
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी गुलाम सैय्यद उर्फ सय्यैद्दीन का पिता अपने समाज का प्रतिष्ठित व्यक्ति है। उसकी सौतेली मां पार्षद भी रह चुकी है।
जानिए क्या है पूरा मामला
कक्षा 12 की छात्रा की मां शासकीय कर्मचारी है। उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल फोन पढ़ाई और सुरक्षा के लिए दिया था। ताकि जरूरत पड़ने पर वह कभी भी अपनी मां से बात कर सके। लड़की ने क्लब हाउस मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। यहीं पर उसकी जसूजा सिटी गढ़ा की रहने वाली दूसरी लड़की से मुलाकात हुई। कुछ समय की चैटिंग में ही आरोपी लड़की समझ गई कि 12वीं की छात्रा को आसानी से फंसाया जा सकता है।
सहेली अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घर आ गई
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सहेली ने उसे अपने बॉयफ्रेंड भव्य वीरा से मिलवाया। मां की सरकारी नौकरी है। वह सुबह ही ऑफिस चली जाती है। इसी बात का फायदा उठाकर उसकी सहेली अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घर आ गई। यहां दोनों फिजिकल हो गए। इसी दौरान उन्होंने गुलाम सैय्यद उर्फ सय्यैद्दीन से दोस्ती करने के लिए फोर्स किया। सहेली के कहने पर उसने गुलाम सैयद से दोस्ती कर ली।
पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी सहेली अक्सर उसे गुलाम सैयद से बात करने के लिए उकसाती थी। बातों बातों में गुलाम सैयद ने उसे प्रपोज कर दिया। फिर 3 सितंबर को सहेली और उसका बॉयफ्रेंड गुलाम सैयद को लेकर घर आ गए। दोनों ने उसे फोर्स करके गुलाम सैयद के साथ फिजिकल होने के लिए कहा। घटना के समय दोनों निगरानी करते रहे।
गुलाम सैयद के पास स्कॉर्पियो कार है। वह अक्सर स्कॉर्पियो लेकर आने लगा और पार्टी के नाम पर उसे घर से बाहर ले जाने लगे। एक बार जानम फार्म हाउस गए। यहां पर भव्य ने सहेली के साथ और गुलाम ने उसके साथ संबंध बनाए। 15 दिन बाद हट एंड चिल कैफे विजय नगर में रिलेशन बनाए। 17 अक्टूबर को गुलाम उसे धनी की कुटिया स्थित मीनू कैफे ले गया। इससे वह गर्भवती हो गई। वह घबरा गई। उसने सहेलियों बताया। तीनों ने मिलकर उसे दवा खिला दी जिससे अबॉर्शन हो गया।
फिर धमकी देने लगे
अबॉर्शन के बाद छात्रों ने बात करना कम कर दिया। इसके कारण उसकी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड ने उससे पैसे मांगना शुरू कर दिए। अबॉर्शन की फीस मांगने लगे। भव्य वीरा ने धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। एक और दोस्त देवेश दत्ता भी उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। परेशान होकर उसने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद वे विजयनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने चारों आरोपियों के अलावा फार्म हाउस संचालक, कैफे और रेस्टोरेंट संचालक को आरोपी बनाया है।
















