Jabalpur: युवती की हत्या के बाद आरोपी ने शव पर कागज चिपकाया और लिखा-‘प्यार में धोखा’

Jabalpur: युवती की हत्या के बाद आरोपी ने शव पर कागज चिपकाया और लिखा-‘प्यार में धोखा’

जबलपुर। जबलपुर में एक तथाकथित प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सभी की जुबान पर है। दरअसल यहां ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला की गला रेतने के बाद चेहरे पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके दोस्त के घर पर मिला। हत्या के बाद आरोपी ने शव पर कागज चिपकाया और लिखा-‘प्यार में धोखा’। वारदात के बाद से संदेही फरार है। महिला मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में अहम गवाह थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रेम प्रसंग माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सेमवार सुबह भीमनगर के पास लालकुआं निवासी राजू गढ़वाल ने सूचना दी कि उसके भाई भूपेंद्र उर्फ पप्पू गढ़वाल के घर में एक महिला का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान पुरानी बस्ती में रहने वाली शालिनी जैन (24) के रूप में की। शव के पास ही हत्या में प्रयुक्त पथर मिला।

मृतका की नानी सोनाबाई ने पुलिस को बताया कि शालिनी तलाक के बाद अपनी दो साल की बेटी के साथ उसके पास रहती थी। रविवार शाम वह घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार शालिनी ने छह साल पहले परसवाड़ा भूकंप कॉलोनी निवासी कपड़े की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ प्रेमविवाह किया था।

Exit mobile version