HOMEजरा हट के

Kanpur में चौंकाने वाला मामला, पति एक साल से झेल रहा पत्नी की हत्या का मुकदमा, पत्नी प्रेमी के साथ ऐश करते मिली

Kanpur में चौंकाने वाला मामला, पति पर दर्ज था पत्नी की हत्या का मुकदमा, मिली प्रेमी के साथ ऐश करते

OMG उत्तर प्रदेश के Kanpur जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के चकेरी क्षेत्र निवासी महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों गुजरात में रहने लगे। इस दौरान महिला के न मिलने पर पति और उसके परिजनों ने महिला की तलाश करना शुरुकर दिया। वहीं चकेरी के सनिगवां में कथरी में लिपटा हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ था। गायब हुई महिला के पिता ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपनी बेटी के रुप में की। जिसके बाद महिला के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का मामला दर्ज करवा दिया।

पिछले वर्ष से महिला थी लापता

हालांकि इस मामले में रविवार को एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस महिला के हत्या का मामला उसके पिता ने अपने दामाद पर करवाया था। वह महिला अपने मायके में रहते हुए मिली। बताया जा रहा है कि बादशाही नाका निवासी मोहम्मद गुलाब की 30 वर्षीय पत्नी सीमा उर्फ मन्नी पिछले वर्ष से लापता चल रही थी। महिला के लापता होने के बाद उसके पति ने बादशाहीनाका थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। इसी दौरान सनिगवां में एक महिला की हत्या कर शव कथरी में लपेटकर फेंक दिया गया था।

ससुर ने दामाद पर दर्ज कराया था हत्या का केस

जब इस बात की जानकारी उन्नाव में गंजमुरादाबाद के निवासी सीमा के पिता मोहम्मद हनीफ को हुई तो उन्होंने कपड़े के आधार पर शव की पहचान अपनी बेटी के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने बेटी के पति मोहम्मद गुलाब और ससुरालीजन पर हत्या का मुकदम दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए डीएनए जांच के सैंपल भेजे थे। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। वहीं महिला के पति ने बताया कि उसे बीते दिन रिश्तेदारों से खबर मिली कि उसकी पत्नी मायके में है।

प्रेमी के साथ गुजरात में थी महिला

इसके अलावा जानकारी हुई कि जब से वह गायब हुई थी तब से लेकर अब तक वह अपने प्रेमी के साथ गुजरात में रह रही थी। उन्नाव पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मिला को गिरफ्तार कर चकेरी पुलिस को सौंप दिया। चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने मामले कि जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कार्रवाई के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। महिला प्रेमी के साथ गुजरात में रह रही है इस बात की जानकारी महिला के मायके वालों को भी नहीं थी।

Show More

Related Articles

Back to top button