Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Jabalpur युवक ने जहर खाकर दी जान, दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मामला, परिजनों ने की सड़क जाम

Jabalpur के ग्वारीघाट थानांतर्गत आज उस वक्त हडकंप मच गया जब एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी परिजनों ने ग्वारीघाट मार्ग पर शव रखकर विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि युवक को छेडख़ानी के झूठे केस में फंसाया गया था और इसी वजह से उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बहरहाल घंटो जाम के हालत रहे तो वहीं मृतक के परिजनों से पुलिस से वाद-विवाद भी हुआ।
सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवती ने ग्वारीघाट थाने में पहुंचकर युवक रमन पटैल 20 वर्ष के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज करवाने के बाद युवती और उसके परिजनों के द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई।युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन इस पूरे मामले में युवक के खिलाफ ही छेडख़ानी का मामला दर्ज हो गया जिससे युवक बहुत परेशान था। इसी ग्लानिवस उसने जहर का सेवन कर लिया। इलाज के लिए युवक को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक दिन भर्ती होने के बाद घर लौटा और देर रात उसकी घर में मौत हो गयी।
मृतक युवक का नाम रमन पटैल है।  परिजनों ने आज रविवार दोपहर को खंदारी नाला रोड पर शव रखकर जाम लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि युवक ने झूठा मामला दर्ज होने के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। ना यह मामला दर्ज होता ना वह जहर खाकर जान देता। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर युवती और उसके परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp