Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Jabalpur में ट्रक ने MBBS छात्रा को 100 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

jabalpur road accident अभी दिल्ली की घटना चर्चा में है तो जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दो बाइक सवार स्टूडेंट्स को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक छात्रा को 100 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में शहडोल की छात्रा की मौत हो गई। वहीं, रीवा का रहने वाला छात्र भी घायल हो गया।

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शहडोल की रहने वाली रूबी ठाकुर और रीवा का रहने वाला सौरभ ठाकुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर में पढ़ते हैं।

बुधवार रात दोनों बाइक से भेड़ाघाट होटल से खाना खाकर लौट कर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने अंधमूक बाइपास पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा ट्रक के सामने आ गिरी, जबकि छात्र विपरीत दिशा तरफ गिर गया। छात्रा ट्रक के नीचे फंस गई। वह करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं, सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है। गढ़ा थाना पुलिस ने मृतक छात्रा के परिवार वालों को सूचना दे दी है। गुरुवार दोपहर छात्रा के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp