HOMEMADHYAPRADESH

Jabalpur मासूम से ज्यादती, आरोपित गांव में ही सड़क किनारे खंबे से बांध दिया, जूतों की माला पहना दी

मासूम से ज्यादती, आरोपित गांव में ही सड़क किनारे खंबे से बांध दिया, जूतों की माला पहना दी

Jabalpur मझगवां थाना क्षेत्र में गत दिनों पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किए जाने पर ग्रामीण भड़क गए और आरोपित के घर पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित को गांव में ही सड़क किनारे खंबे से बांध दिया। जूतों की माला पहना दी। सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी बालिका मंगलवार को अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी वहां बाराती कोल पहुंच गया। बाराती ने मासूम को पटाखा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद अपने साथ नदी की तरफ ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित बालिका को वहीं छोड़कर भाग गया। दर्द से कराहते हुए मासूम घर पहुंची। मां ने उसकी हालत देखी तो सहम गई। बालिका से पूछा तो उसने पूरी घटना मां को बताई। पीड़िता की मां बालिका को लेकर बाराती के घर पहुंची। उस समय वह घर पर नहीं मिला। इसी बीच ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी लग गई।

Show More

Related Articles

Back to top button