News24you

News you are looking for

IRCTC के सस्‍ते टूर पैकेज से घूमे जम्‍मू-कश्मीर, फ्री में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC के सस्‍ते टूर पैकेज से घूमे जम्‍मू-कश्मीर, फ्री में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC प‍िछले करीब डेढ़ साल में कोरोना महामारी के वजह से यद‍ि आप घूमने नहीं जा पाए हैं और घर पर बोर हो रहे हैं तो IRCTC का यह पैकेज आपके ल‍िए बेहतरीन साब‍ित होगा. इंड‍ियन रेलवे (Indian Railways) की तरफ से द‍िए जाने वाले इस पैकेज में आपको 8 द‍िन श्रीनगर (Kashmir Tour Package) घूमने का मजा बेहद कम कीमत में म‍िल रहा है.

IRCTC के इस ट्रिप में आपको जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम समेत कई जगह घूमने का मौका मिलेगा. इंड‍ियन रेलवे कैटर‍िंग एंड टूर‍िज्‍म कॉर्पोरेशन की तरफ से क‍िए गए ट्वीट के जर‍िये पैकेज से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है. पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं.

पैकेज की ड‍िटेल

 

IRCTC के इस पैकेज में आपकी ट्र‍िप 18 मार्च को शुरू होगी. जो क‍ि 7 नाइट और 8 द‍िन की होगी. इसमें आपको जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम घूमने का मौका म‍िलेगा. पैकेज में ब्रेकफास्‍ट और ड‍िनर की भी सुव‍िधा रहेगा. लंच आपको ऑनसाइट खुद के खर्च से करना होगा.

 

इतना आएगा खर्च

 

इस पैकेज से घूमने का मजा तब ही है जब आप कम से कम दो या तीन लोग हो. स‍िंगल ऑक्‍युपेंसी के लिए 52760 रुपये देने होंगे. डबल ऑक्युपेसी के लिए 38670 रुपये और ट्रिपल ऑक्युपेसी के लिए यह चार्ज 37570 रुपये है. चाइल्ड विद बैड 35550 रुपये खर्च होंगे. चाइल्ड विदआउट बर्थ के लिए 29640 रुपये एक व्यक्ति के ल‍िए देना होगा.