HOMEMADHYAPRADESH

Rail News त्यौहार से पहले 2 ट्रेन कैंसिल, हावड़ा और सिंगरौली एक्सप्रेस पर ब्रेक

त्यौहार से पहले 2 ट्रेन कैंसिल, हावड़ा और सिंगरौली ट्रेन पर ब्रेक

Rail News। फेस्टिवल सीजन में जबकि लोगों के पास समय कम और काम ज्यादा होता है। रेल के माध्यम से यात्राओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे समय में रेलवे ने भोपाल सिंगरौली एक्सप्रेस और हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है। रेलवे का कहना है कि कोयला वाली माल गाड़ियां अत्यधिक संख्या में निकल रही है इसलिए यात्री ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है।

भोपाल सिंगरौली एक्सप्रेस अक्टूबर में 4 दिन कैंसिल

ट्रेन नंबर 02365 भोपाल -सिंगरौली एक्सप्रेस को 20 और 23 अक्टूबर को कैंसिल किया गया है। जबकि ट्रेन नंबर 02366 सिंगरौली – भोपाल एक्सप्रेस को 21 एवं 26 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।

हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस अक्टूबर में 2 दिन कैंसिल

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 03025 हावड़ा- भोपाल एक्सप्रेस को हावड़ा से 25 अक्टूबर को और ट्रेन नंबर 03026 भोपाल- हावड़ा एक्सप्रेस को भोपाल स्टेशन से 27 अक्टूबर को निरस्त किया गया है।

Show More
Back to top button