HOMEखेल

IPL 2022 आरसीबी के बल्लेबाजों ने फेरा पानी, मुंबई को मात देकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप 3 में बनाई जगह

IPL 2022 आरसीबी के बल्लेबाजों ने फेरा पानी, मुंबई को मात देकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप 3 में बनाई जगह

IPL 2022 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB ने आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस MI को 7 विकेट से धूल चटाई। इस जीत से आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 68 रनों के दम पर 152 रनों का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने अनुज रावत के 66 और विराट कोहली के 48 रनों के दम पर इस स्कोर को 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

मुंबई द्वारा मिले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ठोस रही थी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (16) और अनुज रावत के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली अनुज रावत के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 17वें ओवर की 5वीं गेंद पर अनुज रावद को रमनदीप सिंह ने रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं विराट कोहली 19वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रेविस का पहला शिकार बने।

Show More

Related Articles

Back to top button