Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

IPL 2021 पर कोरोना का साया, दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम हुई होटल में क्वारंटीन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कोरोना महामारी के बीच कराए जाने का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का फैसला चुनौतीपूर्ण होता नजर आ रही है। सोमवार 3 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमित पाया गया। वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद शाम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले कोलकाता के मैच को स्थगित करना पड़ा।

बायो बबल में शामिल कोलकाता के दो खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीसीसीआइ भी चिंता में है। सभी फ्रेंचाइजी टीम को खास एहतियात बरतने को कहा गया है। इस बीच खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को क्वारंटाइन होने कहा गया है। कोरोना के मामले के सामने आने के बाद बीसीसीआइ की तरफ से ऐसा फैसला लिया गया है।

एक अंग्रेजी बेवसाइट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बयान में कहा गया, हमने अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेला था तो इसी वजह से हमें क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। हम सभी ने अब खुद को अपने-अपने कमरे में आइसोलेट कर लिया है।

गौरतलब है दिल्ली की टीम ने कोलकाता की टीम के साथ 25 अप्रैल को मैच खेला था। इस मैच के दौरान कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी खेल रहे थे। वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और सोमवार को उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर आई। मैच के बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ी आपस में बैठकर बातें करते पाए गए थे। इसी वजह से बोर्ड की चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली की टीम को अगला मुकाबला कोलकाता के खिलाफ ही 8 मई को खेलना है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp