Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Indore होटल के कर्मचारियों ने कावड़ियों को पीटा, आठ घायल

सावन माह में कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। कावड़िये ओंकारेश्वर और अन्य स्थानों से नर्मदा का जल लेकर उज्जैन में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने जा रहे हैं। इस दौरान कई जगह श्रद्धालुओं से मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही है। शनिवार को भी इंदौर के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में एक होटल के कर्मचारियों ने कावड़ियों से मारपीट की। इस दौरान आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताते हैं कि घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में हुई है। इन कावड़ियों से बलवाड़ा के समीप स्थित होटल बलराज के कर्मचारियों ने मारपीट की है। इस मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मानपुर, खुड़ैल और किशनगंज से पुलिस बल पहुंचा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp