Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

indian railways यात्री गण कृपया ध्यान दें.. यात्रा से पहले खबर पढ़ें, 6 से 8 घण्टे लेट चल रहीं Train की जानकारी ले लें

indian railways यात्री गण कृपया ध्यान दें.. यात्रा से पहले खबर पढ़ें, 6 से 8 घण्टे लेट चल रहीं Train की जानकारी ले लें क्योंकि जबलपुर आने वाली कई ट्रेनें छह से आठ घंटे तक देरी से चल रही हैं।

कोहरे से ज्यादा असर दिल्ली से जबलपुर आने वाली ट्रेनों पर हुआ है। दिल्ली से ग्वालियर के बीच अधिक कोहरा होने से हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली श्रीधाम लगभग आठ घंटे देरी से चल रही है। इधर, इसी रूट पर चलकर जबलपुर आने वाली गोंडवाना पर भी कोहरे का असर हुआ है। यह ट्रेन दो घंटे लेट चल रही है। ट्रेनों के देरी से चलने से आज यात्रियों का सफर प्रभावित हो रहा है। जहाँ दिल्ली से जबलपुर आने वाली ट्रेनों के यात्री परेशान हो रहे हैं, वहीं जबलपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री भी तय समय पर दिल्ली नहीं पहुंचेंगे।

रेलवे ने यात्री ट्रेनों को कोहरे से प्रभावित होने से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके बाद भी ट्रेनें लेट चल रही हैं। पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर भोपाल और कोटा मंडल की ट्रेनों के इंजन में कोहरे के दौरान ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होने से बचाने के लिए कोहरे में दिखने वाले कई डिजिटल सिग्नल लगाए हैं। वही इंजन फॉग सिस्टम लगाया है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित किए बिना संचालन किया जा सकता है। इधर, कई जगह पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं, ताकि ट्रेनों के संचालन में किसी तरह की परेशानी ना हो।

उत्तर भारत की ट्रेनें भी प्रभावित

उत्तर प्रदेश और बिहार से जबलपुर आने वाली ट्रेनें भी कोहरे की वजह से प्रभावित है। पटना से मुंबई, पटना से पुणे और हावड़ा से चलकर जबलपुर आने वाली शक्तिपुंज भी अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। यह ट्रेन लगभग एक से 10 घंटे लेट चल रही है। इसके अलावा उत्तर भारत से दक्षिण भारत जाने वाली लगभग 60 फीसदी ट्रेनें कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp