Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEज्ञान

Indian Railway ने बताया irctc का चार्ट हो गया तैयार तो भी ऐसे मिलेगी बर्थ

Indian Railway ने बताया irctc का चार्ट हो गया तैयार तो भी ऐसे मिलेगी बर्थ अक्सर चार्ट बनने के बाद ऐन वक्त पर यात्री टिकट कैंसिल करा लेते हैं। इसकी जानकारी टीटीई को नहीं मिलती क्योंकि चार्ट तब तक प्रिंट हो चुके होते हैं।

सीट खाली रहने की जानकारी किसी को नहीं मिल पाती

इस वजह से सीट खाली रहने की जानकारी किसी को नहीं मिल पाती और वेटिंग वाले यात्रियों को नहीं दे पाते हैं। इससे ट्रेन खाली सीट के साथ चलती है, जिससे रेलवे को तो नुकसान होता ही है, यात्रियों को भी सीट खाली रहते हुए जगह नहीं मिल पाती और उन्हें सफर के दौरान परेशानी होती है।

व्यवस्था से ऐसी झंझट खत्म हो जाएगी, क्योंकि टीटीई को अब हैंड हेल्ड टर्मिनल की मदद से टिकट रद होने की खबर मिल जाएगी, जिसे प्रतीक्षारत यात्री को दे सकेंगे। धनबाद में रविवार से यात्रियों के लिए यह सुविधा बहाल हो गई। धनबाद से खुलने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस के टीटीई को हैंड हैंड टर्मिनल उपलब्ध करा दिया गया। इससे रनिंग ट्रेन में भी यात्रियों को सीट खाली होने पर सीटें उपलब्ध करा सकेंगे। धनबाद से गुजरने वाली मौर्य एक्सप्रेस में भी रविवार से ही यह सुविधा बहाल हो गई।

हैंड हेल्ड टर्मिनल एक टैबलेट जैसा गैजट है। इसके मिलने से अब टिकट चेकिंग स्टाफ को यह जानकारी रहेगी कि किस ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं। कहां तक खाली रहेंगी और किस स्टेशन से सीटें भरने वाली हैं। इसका पूरा हिसाब-किताब हैंड हेल्ड टर्मिनल में एक क्लिक में दिखाई देगा।

इससे जहां टीटीई को बार-बार आरक्षण चार्ट पलट कर यात्रियों का मिलान नहीं करना होगा वही वेटिंग और आरएसी वाले यात्रियों को तुरंत खाली सीटें मिल सकेंगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp