HOME

Toll Tax from 1 April: अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलना भी महंगा, 65 रुपए तक ज्यादा लगेंगे

Toll Tax from 1 April: अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलना भी महंगा, 65 रुपए तक ज्यादा लगेंगे

Toll Tax from 1 April : अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलना भी महंगा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले टोल टैक्स के रेट बढ़ा दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स में 10 से 65 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

छोटे वाहनों के लिए 10 से 15 रुपये जबकि कामर्शियल वाहनों के लिए 65 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ाया गया है। नई दरें 31 मार्च 2022 की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यह दर बढ़ाई है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने पुष्टि की है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टोल टैक्स में बढ़ोतरी के संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। दिल्ली को जोड़ने वाले राजमार्गों पर चौपहिया वाहनों- कारों और जीपों के लिए टोल मूल्य में वृद्धि की गई है। 1 अप्रैल से ओवरसाइज वाहनों को वन-वे के लिए 65 रुपये चुकाने होंगे।

बता दें, हर वित्तीय वर्ष में NHAI टोल टैक्स में संशोधन करता है। नतीजतन 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर आना-जाना महंगा हो जाएगा। टोल कलेक्शन के लिए अभी फास्टैग व्यवस्था लागू है।

Show More
Back to top button