HOMEKATNI

विधायक के प्रयास से गरीबों की सत्ता में भागीदारी: MP के इस जिले की दो जनपदों में श्रमिक परिवार की महिलाएं बनीं अध्यक्ष

मध्यप्रदेश के इस जिले में ऑटो चालक की पत्नी तथा मजदूर की पत्नी बनीं जनपद अध्यक्ष

त्रिस्तरीय पंचायत के जरिये सत्ता के विकेंद्रीकरण का जो उद्देश्य पूरा करने की कोशिश सरकारों द्वारा की जाती रहीं उसकी सफलता का उदाहरण आज मध्यप्रदेश के कटनी जिले में देखने को मिला। कटनी जिले की 2 जनपदों विजयराघवगढ़ तथा बड़वारा में दो ऐसी महिलाओं को जनपद के प्रथम व्यक्ति बनने का स्वप्न साकार होता दिखा जिन्होंने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि वह जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगी।

उल्लेखनीय है कि कटनी ज़िले की विजयराघवगढ़ जनपद विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का विधानसभा क्षेत्र है लिहाजा श्री पाठक ने पार्टी की नीति रीति तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने का संकल्प लेकर जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर ऐसी महिलाओं के नाम पर सहमति बनाई जो पेशे से श्रमिक परिवार की थीं।

दरअसल जनपद सदस्य का चुनाव जीत कर अध्यक्ष की कुर्सी की ओर इन मातृ शक्ति ने कदम बढ़ाया तो विधायक श्री पाठक ने इस प्रतिभा को पहचाना तथा इन महिलाओं के नाम पर सभी सदस्यों की सहमति के साथ इन महिला जनपद सदस्य को जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज करा कर पंचायती राज तथा एकात्ममानववाद की कल्पना को साकार कर दिखाया।

विधायक श्री पाठक के इस प्रयास की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। उधर नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष तथा उनके परिवार में तो खुशी का ठिकाना नहीं, परिजन इस सपने को साकार होने के लिए विधायक का आभार जता रहे हैं।

समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का उदय करने के लिए साधन सम्पन्न जनपद सदस्यों के स्थान पर एक गरीब मजदूर तथा एक ऑटो चालक की पत्नी को जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज कराना वह भी निर्विरोध काफी कठिन था, पर इस चुनौती को श्री पाठक ने स्वीकार किया।

उन्होंने बड़वारा जनपद अध्यक्ष के लिए विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही तहसील के ग्राम बिचपुरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल की पत्नी को बड़वारा का जनपद अध्यक्ष बनाने के साथ विजयराघवगढ़ के ग्राम कलहरा के आदिवासी श्रमिक भाजपा कार्यकर्ता सुनील कोल की पत्नी सुधा के लिए सभी जनपद सदस्यों को एक मत करते हुए अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन के साथ गरीब आम व्यक्ति की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कर एक मिसाल कायम की।

भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी कहा कि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के प्रयास से दोनों गरीब परिवार की महिला शक्ति को जो सम्मान प्राप्त हुआ वह इतिहास के पन्ने में दर्ज होगा।

आपको बता दें कि बड़वारा जनपद अध्यक्ष के पति घनश्याम जायसवाल जो करौंदी बरही बड़वारा के बीच आटो रिक्शा चला कर जीवन यापन करते है तो वहीं विजयराघवगढ़ जनपद अध्यक्ष के पति आदिवासी मजदूर सुनील कोल ग्राम कलहरा, अमेहटा, महगांव, विजयराघवगढ़ में मजदूरी करते हुए अपना जीवन यापन करते है आज इन दोनों घरों में दिवाली से माहौल होना स्वाभाविक है।

Show More

Related Articles

Back to top button