HOMEKATNIMADHYAPRADESH

रॉयल जैन प्रीमियर लीग 2 बॉक्स क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का हुआ समापन

कटनी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के द्वारा रॉयल जैन प्रीमियर लीग 2 बॉक्स क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ जिसमें समारोह गौरव श्री संदीप जायसवाल विधायक कटनी मुड़वारा, मुख्य अतिथि इंजी विनय – अनीता जैन राष्ट्रीय महासचिव दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और विशिष्ट अथिति प्रवीण – वंदना सिंघई, प्रशांत – प्रियांशी जैन, सीए मनोज – साधना जैन, इंजी प्रदीप -ममता जैन, हेमंत – सपना जैन, श्री सुनील – चित्रा घीया जी, संस्थापक अध्यक्ष अंकित जैन , कार्यकारी अध्यक्ष आकेत जैन, कटनी महापौर श्रीमति प्रीति सूरी जी , निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी , अशोक विश्वकर्मा जी , सुश्री सौम्या राँधेलिया, अनुज जैन, अरिहंत जैन (बिट्टू), शुभम जैन, डॉ रोमिल सिंघई जबलपुर , श्री धन्यकुमार जैन जी, मगन जैन जी , सुधीर जैन जी, आशीष गुप्ता (बाबा), रजत जैन जी एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल व कटनी जैन समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।

अंतिम दिन फाइनल मैच समता समता सरोवर और नयन पारस पैंथर्स के बीच खेला गया। जिसमें नयन पारस पैंथर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर आर जे पी एल सीजन 2 की ट्रॉफी जीती , मेन ऑफ द मैच वैभव जैन और मेन ऑफ टूर्नामेंट आदित्य जैन को दिया गया। फाइनल मैच के दिन पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ था, सभी ने इस सफल क्रिकेट टूर्नामेंट का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम का संचालन अमित सिंघई ने किया और आर.जे. पी. एल. सीजन 2 के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों , और टीम ऑनर ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया ।

Show More
Back to top button