Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेट

IND vs AUS women’s T20: विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया

IND vs AUS women's T20: विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया


India vs Australia women’s t20  world cup Live Cricket Score: स्पिनर्स के बेहतरीन खेल के बूते भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पीटते हुए अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिलाओं ने दीप्ति शर्मा के नाबाद 49 रन के बूते स्कोरबोर्ड पर 132/4 टांगे। जवाब में पूनम यादव की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी ऑस्ट्रेलियाई पारी 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 115 रन पर सिमट गई। इस तरह भारतीय महिलाओं ने अपनी पहली बाजी शानदार अंदाज में जीती।

अपडेट

पूनम यादव का कमाल

पूनम यादव ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, शिखा पांडे ने तीन और राजेश्ववरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन एलिसा हेली ने बनाए जबकि एश्ले गार्डनर 34 रन बनाकर आउट हुईं।
04:41 PM, 21-FEB-2020

भारत का विजयी आगाज

भारत ने लगातार तीसरी बार अपना पहला मैच जीता। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 132 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया केवल 115 रन ही बना पाया। ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में इस जीत से भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
04:35 PM, 21-FEB-2020
शिखा पांडे ने आखिरी ओवर में एश्ले गार्डनर को आउट करके भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है। गार्डनर ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उम्मीद थीं, 36 गेंदों में 34 रन बनाकर उनका खेल खत्म हुआ। अब यहां से चार गेंदों में 20 रन चाहिए।


Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *