News24you

News you are looking for

IMD Alert नए वर्ष 2023 के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट

इस बार'शीतलहर'का टूटेगा रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

IMD Alert नए साल को मनाने के लिए अगर तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। नए वर्ष 2023 के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड पड़ने की सम्भावना है।

शनिवार काे पश्चिमी विक्षाेभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी। नववर्ष के पहले दिन रविवार काे कई शहराें में शीतलहर भी चल सकती है। उधर शुक्रवार काे मध्य प्रदेश में सबसे कम 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटाें के दौरान मध्य प्रदेश के सभी जिलाें का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में रीवा, शहडाेल और जबलपुर संभाग के जिलाें में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शेष सभी संभागाें के जिलाें में न्यूनतम तापमान काफी बढ़े। न्यूनतम तापमान इंदौर, भाेपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलाें में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागाें में सामान्य रहे।