ICC Men T20 World Cup 2022 टी 20 वर्ल्ड कप के मैच, जानिए किस दिन कहां पर कौन भिड़ेगा INDIA

images (67)

ICC Men T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 का आगाज  रविवार (16 अक्टूबर) से होने जा रहा है।हम आपको बता रहे हैं वर्ल्ड कप के पूरे मैच, जानिए किस दिन कहां पर कौन भिड़ेगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 विश्व कप का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला मेलबर्न में 23 अक्टूबर को होगा।

22 अक्टूबर से सुपर 12 राउंड

टी20 विश्व कप 2022 का पहला मैच 16 अक्टूबर से शुरू होगा। 22 अक्टूबर से सुपर-12 राउंडी शुरुआत होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को होगा। सुपर 12 के लिए दो ग्रुप है। ग्रुप ए- में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। वहीं ग्रुप बी- में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका है।

विश्व कप में भारत के मैच

विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के मेलबर्न में है। इसके बाद 27 अक्टूबर को टीम इंडिया ग्रुप ए रनर अप से सिडनी में भिड़ेगी। 30 अक्टूबर को पर्थ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच होगा। 2 नवंबर को एडिलेड में भारत का मैच बांग्लादेश से है।

मोहम्मद शमी को मिली जगह

 

टी-20 विश्व कप 2022 के लिए बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान लिया। मोहम्मद शमी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत पीठ में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के रूप में नामित किया गया है। वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

You may have missed