Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Heavy rain in Mumbai: 3 बड़े हादसे, चेंबूर, विक्रोली, भांडुप में मची तबाही, कुल 17 की मौत

Heavy rain in Mumbai: मुंबई में बीरी रात भारी बारिश हुई। सुबह बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन एक के बाद एक तीन बड़े हादसों की सूचना आई। खबर है कि बीती रात चेंबूर, विक्रोली और भांडुप में दीवार गिरने के अलग-अलग हादसों में अब तक कुल 17 लोगों की मौत की सूचना है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। मृतक संख्या बढ़ सकती है। एनडीआरएफ की टीमें मौत पर मौजूद हैं। चेंबूर में बड़ा हादसा हुआ। यहां भूस्खलन के कारण दीवार का बड़ा हिस्सा झुग्गी झोपड़ियों पर गिर गया। इसमें दबकर 12 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) ने हादसे की पुष्टि की है। यह घटनाक्रम चेंबूर के भारत नगर का है। हादसे की दूसरी खबर विक्रोली से है। यहां भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए हैं। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह भांडुप में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

मुंबई में रेड अलर्ट, आज भी भारी बारिश की आशंका

इस बीच, मुंबई में आज भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरना कोई नई बात नहीं रह गई है। पिछले एक हफ्ते में ऐसे कई बार हो चुका है। रविवार को रात भर हुई बारिश के बाद भी ऐसे ही हालात हैं। निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।सायन स्टेशन के पास एलबीएस रोड पर भी जलजमाव की सूचना है, जबकि मुंबई के चूनाभट्टी स्टेशन पर ट्रेन की पटरियां पानी में डूब गई हैं।

सांताक्रूज में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के निगरानी स्टेशन ने बताया कि 24 घंटों में 31 मिमी बारिश दर्ज की है। शनिवार को भी दिन में 9 मिमी बारिश हुई थी। इससे पहले शुक्रवार को 4.5 घंटे में 253 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp