Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: दिल्ली-मुंबई समेत देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert: देश में मानसून की हलचल तेज हो गई है। ताजा खबर मुंबई और दिल्ली से आ रही है। मुंबई में बीती रात से भारी बारिश हो रही है और यह सिलसिला कुछ दिन जारी रह सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। ठाणे समेत मायानगरी के निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। शनिवार होने के कारण अधिकांश दफ्तर बंद है, इसलिए सड़कों पर ट्रैफिक कम ही है। फिर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मानसून शनिवार को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। यानी राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में झमाझम का सिलसिला शुरू हो सकता है।

महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ी है। इस कारण आने वाले 4-5 दिन तक महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। कुछ उपनगरों में मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ीं। ठाणे और मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पालघर, ठाणे, मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि सप्ताहांत में रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली में अगले एक हफ्ते होती रहेगी बारिश

दिल्ली में सुबह के तापमान में 6 डिग्री से अधिक की गिरावट आई क्योंकि मानसूनी हवाएं दिल्ली के करीब पहुंच गई हैं। दोपहर शहर के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, शहर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शनिवार को मानसूनी हवाओं के हिट होने की उम्मीद के साथ, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ मध्यम बारिश की उम्मीद है। बारिश सोमवार और मंगलवार को जारी रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

अगले 24 घंटों में कहां-कहां बारिश के आसार

स्कायमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली और बाकी पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp