HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Guru Vakri 2022 गुरु ग्रह की वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर, जानिए आपकी राशि पर क्या है प्रभाव

Guru Vakri 2022 गुरु ग्रह की वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर, जानिए आपकी राशि पर क्या है प्रभाव

Guru Vakri 2022: देवगुरु बृहस्पति आज (शुक्रवार) वक्री हो गये हैं। वक्री अवस्था का अर्थ उनकी उल्टी चाल से है। गुरु ग्रह को धनु व मीन राशि का स्वामी माना गया है। देवगुरु 24 नवंबर तक मीन राशि में वक्री रहेंगे। इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। गुरु ग्रह की वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए वक्री गुरु किन राशियों पर शुभ प्रभाव डालेंगे।

आपके लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में ही सफलता प्राप्त हो जाएगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा।

वृषभ

आपको नौकरी में अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रमोशन मिलने के चांस है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो प्रयास कीजिए सफलता मिलेगी। अगर पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो निबटारा हो सकता है।

मिथुन

हाथ में पैसा आता रहेगा, लेकिन खर्चे मुश्किल कम नहीं होने देंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करेंगे। आपके प्रयासों और सामंजस्य से रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे।

कर्क

जिंदगी में जीने का नया नजरिया मिलेगा। कुछ समय खुद के साथ बिताना शुरू करें। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। कोई सुखद यात्रा संभव है।

सिंह

धन लाभ की संभावना है। किसी पुरानी योजना को क्रियान्वित करने का उचित समय है। कोई बहुत बड़ी दुविधा दूर होगी। मानसिक सुकून रहेगा। स्वभाव में अहंकार और गुस्से पर काबू रखें।

कन्या

महिलाओं को लाभ मिलने के संकेत है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होगा। मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार के मामलों में अपनी उपस्थिति और सहयोग जरूर दें।

तुला

स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें घेरेंगी। आपकी वाकपटुता व कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। युवाओं के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक

समय बोरिंग सा लगने लगेगा। भटकाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कई कार्य एक साथ करने पड़ेंगे। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त होगी। एकांत में बैठकर आत्मचिंतन करें।

धनु

लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी योग्यता से सफलता प्राप्त करेंगे। पुत्र-पुत्री को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे।

मकर

मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं। जिनपर कटौकी संभव नहीं है। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। बातचीत में उचित शब्दों का प्रयोग करें।

कुंभ

लंबी यात्राएं हो सकती है। परिजनों से अनबन हो सकती है। नए रिश्ते बनेंगे जो आगे तक जाएंगे। अभी किया काम आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आपको कोई आर्थिक फायदा होगा।

मीन

यात्रा के संकेत है। पेट की समस्या हो सकती है। अजनबियों से सतर्क रहें। धन और कीर्ति प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। आपके सारे कार्य और योजनाएं मनमाफिक होंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button