HOMEराष्ट्रीय

Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को गुजरात में बहुमत के संकेत, हिमाचल में टक्कर

Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को गुजरात में बहुमत के संकेत, हिमाचल में टक्कर

Gujarat Exit Poll 2022 Liveएग्जिट पोल्स से 8 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है. कई एक्जिट पोल्स ने जहां गुजरात और हिमाचल प्रदेश में BJP को फिर से बहुमत दिया है वहीं MCD चुनाव में 15 साल बाद BJP हारती दिख रही है. MCD चुनाव को लेकर आए कई एग्जिट पोल्स में AAP को 170 तक सीटें दी गई हैं.

exit poll gujarat

गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ है। इनमें से पहले चरण में 19 जिलों की 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है। वहीं, पहले चरण में लगभग 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।  राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी।

हिमाचल में अभी तक जो सर्वे जारी किए गए है उनके अनुसार हिमाचल का मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक होने वाला है। छह में से दो सर्वे को छोड़ दें तो सभी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर जोरदार होने वाली है।

exit poll himachal

हिमाचल टीवी9 ऑन द स्पॉट सर्वे

भाजपा  – 33
कांग्रेस  – 31
आप    – 0
अन्य    – 4

आजतक के सर्वे के अनुसार

भाजपा – 24-34
कांग्रेस – 30-40
आम आदमी पार्टी – 0
अन्य – 0

इंडिया टीवी का सर्वे

भाजपा – 35-40
कांग्रेस – 26-31
आप – 0-0
अन्य – 0-3

बता दें कि गुजरात में सोमवार को 93 विधानसभा सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हुआ इससे पहले 1 दिसंबर को राज्य की 89 सीटों पर मतदान करवाया गया था. हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान हुआ था. दोनों राज्यों में मतगणना, यानी चुनाव परिणाम गुरुवार, 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इसके अलावा, रविवार, 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए भी मतदान हुआ, जिसके नतीजे बुधवार, 7 दिसंबर को घोषित होंगे।

गुजरात

रिपब्लिक पी-मारक्यू के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत

वहीं, रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे के बाद अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को तीन सीट मिल सकती है।

आज तक का सर्वे गुजरात

Bjp- 131 से 151

AAP- 9 से 21

Congress- 16 से 30

वहीं, इंडिया न्यूज जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस को वहां 34  से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं।
टीवी9 ऑन द स्पॉट ने गुजरात में 9100 लोगों से बात की। इसमें दावा किया गया है कि गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा को 128 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 45 सीटें जा सकती हैं। इस बार पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप को केवल तीन सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में पांच से सात सीटें जीत सकती हैं।

 

राज्य में तीसरी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी

पिछले 27 सालों से भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सत्ता में काबिज है। आम तौर पर राज्य में भाजपा और कांग्रेस ही मुख्य रूप से लड़ाई में होती थी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने राज्य में चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बेहद आक्रामक होकर राज्य में प्रचार किया है।

गुजरात में पिछली बार नतीजे क्या निकले?

पिछली बार सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था।

 

04:43 PM, 05-DEC-2022

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल में भाजपा को 117, कांग्रेस को 64 और अन्य के खाते में एक सीट दी गई थी। इस पोल में दावा किया गया था कि भाजपा 2012 के मुकाबले बड़ी जीत हासिल करेगी। 2012 में भाजपा को 115 सीटें मिली थीं।

रिपब्लिक जन की बात ने भाजपा को 115 से 130 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया था। वहीं, कांग्रेस को 50 से  65 सीटें मिलने का दावा किया गया था। टाइम्स नाऊ VNR के सर्वे ने भाजपा को 108 से 118, कांग्रेस को 61 से 71 सीटें दी थीं। Zee Axis के सर्वे में भाजपा को 111, कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button