Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Good News 7 से 11 साल के बच्चों को लगेगा टीका, DCGI की एक्सपर्ट कमिटी ने Covovax को दी मंजूरी

Covid19 Vaccination Good News देश में टीकाकरण की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। DCGI की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोवोवैक्स वैक्सीन को 7-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की सिफारिश की है।

16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था।

बता दें कि विशेषज्ञ समिति ने अप्रैल में अपनी पिछली बैठक में सात से 11 वर्ष आयुवर्ग के लिए कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग करने की मांग करने वाले एसआईआई के आवेदन के बाद अधिक आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा था। DGCI ने पिछले साल 28 दिसंबर को, वयस्कों में आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और 9 मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 17 वर्ष आयुवर्ग में भी इसके उपयोग को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद देश में 16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था।

पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था

आपको बता दें कि देश भर में टीकाकरण (Vaccination) अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत पिछले साल 1 मार्च से की गई थी, 45 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को कुछ विशेष परिस्थितियों में शामिल किया गया। भारत में साल 2021 में 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था। उसके बाद से 24 जून तक वैक्सीन का कवरेज 199.92 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp