Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Good News : 11 घंटे की लंबी जंग में जीती जिंदगी, बच्ची सकुशल निकाली

Good News छतरपुर.बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की दिव्यांसी ने करीब 11 घंटे की जंग में जीत हासिल कर ली। करीब 1 बजे से उसे बोर से सकुशल निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल रवाना हो गई। दिव्यांसी के बाहर निकलते ही मौजूद लोग नारे लगाने लगे और सभी की आंखों में खुशी के आंसू थे। बच्ची के सकुशल बाहर निकलने से प्रशासन सहित गांव वालों राहत दल ने भी चैन की सांस ली है। दिव्यांसी करीब 2 बजे बोर में गिरी थी और रात 1 बजे निकाल लिया गया

बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची दिव्यांसी रात 10.30 बजे तक सकुशल है। बोरवेल में डाले गए कैमरे से उसकी वीडियो आई है। जिसमें उसके शरीर में हलचल है। लेकिन बोरवेल में फंसे होने की वजह से उसकी परेशानी बढ़ रही है। हालांकि रेस्क्यू दल खुदाई करते हुए उसके पास पहुंच गया है। लेकिन उसके शरीर में हलचल होने से अब धीरे धीरे मिट्टी हटाई जा रही है। जिससे दिव्यांसी को नुकसान न पहुंचे और उसे सुरिक्षत बाहर निकाल लिया जाए। प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस को भी तैयार रखा है। जिससे जैसे ही दिव्यांसी बाहर आए, वैसे ही उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके।

बच्‍ची को बचाने के लिए रेस्‍क्‍यू टीम ने सुरंग बनाने का काम पूरा कर लिया है। बच्‍ची तक टीम के हाथ पहुंचने ही वाले हैं। कुछ ही देर में बच्‍ची रेस्‍क्‍यू टीम निकाल लेगी। सभी लोगों की निगाह टीम पर लगी हुई हैं। सभी प्रार्थना कर रहे हैं बच्‍ची सकुशल बाहर आए।

नया गांव क्षेत्र के दोनी गांव में डेढ़ साल की बालिका खेलते खेलते बोर वेल में गिर गई। बोरवेल सूख हुआ था। जैसे ही बच्ची के बोरवेल में गिरने का पता स्वजनों को चला, वैसे ही उन्होंने पहले स्वयं उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अफसर व टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। बोरवेल में गिरी बच्‍ची 15 फीट पर फंसी हुई है। अब प्रशासन उसे निकालने के लिए बोर के पास ही 15 फीट का गडढा खुदवा रहा है। अभी तक 8 फीट खुदाई हो चुकी है। बच्ची का नाम दिव्यांसी कुशवाह है। घटना कीसूचना पर एसपी व कलेक्‍टर मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं। रेस्क्यू कार्य को गति देने और बोर वेल में फसी बच्ची दिव्यांशी को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रेस्पॉन्स फोर्स के दल को ग्वालियर से बुलाया है। साथ ही होमगार्ड छतरपुर की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp