News24you

News you are looking for

Gangrape महिला से सिपाही ने दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Deh Vyapar

भिलाई। Gangrape जेवरा सिरसा चौकी में पदस्थ एक सिपाही ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला से दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत सोमवार को मिलने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हेें गिरफ्तार किया है। वहीं प्रभारी एसपी संजय ध्रुव ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला बीते मंगलवार की रात को अपने एक दोस्त के साथ ग्राम कचांदुर के भाठा मैदान में खड़ी थी। इसी दौरान तीनों आरोपित वहां पहुंचे। सिपाही ने महिला के गले पर चाकू टिका दिया और उसके दोस्त से मारपीट कर उसे एक तरफ बैठा दिया। इसके बाद उसे झाड़ियों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना के दौरान उसके दोनों दोस्त महिला के दोस्त के पास खड़े थे।

पुलिस के मुताबिक घासीदास नगर जामुल निवासी एक महिला बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने एक दोस्त के साथ ग्राम कचांदुर के भाठा मैदान की तरफ गई थी। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी में पदस्थ सिपाही तिलक बंछोर अपने दो दोस्तों कचांदुर निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ वहां पहुंचा। दोनों को सुनसान क्षेत्र में संदिग्ध हालत में देखकर सिपाही ने उसे धमकाया और उसे अपने पास से चाकू निकालकर उसके गले पर टिका दिया।

सिपाही ने उसके दोस्त से मारपीट की और महिला को झाड़ियों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित सिपाही तिलक बंछोर ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वो उसे जान से मार देगा।

 

महिला ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसने अपने मुंहबोले भाई को घटना के बारे में बताया और उसके बाद जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सिपाही तिलक बंछोर व उसके दोनों दोस्तों मुकेश साहू और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है