News24you

News you are looking for

Gangrape जंगल में पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

Deh Vyapar

Gangrape शिवपुरी। जिले के बामोरकलां थाना क्षेत्र में ग्राम सुलार के जंगल में तीन बदमाशों ने पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पति-पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसमें पीडिता का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया।

घटना के अनसुार बुधवार को ग्राम बड़ी बामोर निवासी एक 45 वर्षीय ग्रामीण, 42 वर्षीय पत्नी के साथ घाटी ऊपर क्षेत्र में स्थित सुलार के जंगल से लकड़ियां लेकर वापस लौट रहा था। तभी जंगल में उन्हें तीन बाइक सवार युवक मिले। पति-पत्नी को रोका और जंगल की ओर इशारा करते हुए कहा कि उधर और लकड़ियां पड़ी हैं, वहां से लकड़ियां बीन लो। पति-पत्नी ने जब कहा कि उन्हें और लकड़ियां नहीं चाहिए तो तीनों ने उनकी लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक राहगीर वहां आ गया, उसने जब मारपीट का कारण पूछा तो तीनों आरोपियों ने उसको डरा धमका कर वहां से भगा दिया।

तीनों आरोपित पति की मारपीट करते रहे। मौका पाकर पीड़िता वहां से भागी तो दो आरोपितों उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने पति के हाथ पैर बांध कर उसे बंधक बना लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ में कुल्हाड़ी से वार किया। महिला के हाथ में फ्रैक्चर है। पीडित दंपति ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

बामोरकलां थाना क्षेत्र के सुलार ग्राम में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अपराधियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।