Tuesday, November 17, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Gajab हवाई जहाज में याद आई राज्य परिवहन की बस spicejet की फ्लाइट से टपक रहा था पानी

Gajab लोगों ने अक्सर ऑटो , ट्रैन या बस से अपने ऊपर पानी टपकते हुए देखा होगा। लेकिन मुंबई से जबलपुर आ रहे स्पाइस जेट spicejet के यात्रियों के उस वक्त होश उड़ गए जब फ्लाइट के अंदर पानी टपकने लगा। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। और अब सोशल मीडिया इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट के अंदर कई सीटों पर पानी बह रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत एयर होस्टेस से की, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। यात्रियों का आरोप है कि एयरहोस्टेस ने टपकते पानी को एसी का पानी बताकर पल्ला झाड़ लिया।

मुंबई से जबलपुर आने वाली फ्लाइट क्रमांक 3003, जो कल शाम जबलपुर पहुंची थी इस फ्लाइट में सफर करने वाले जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमल ग्रोवर भी थे। वह अपने भाई के साथ इस विमान से जबलपुर आ रहे थे। लेकिन कुछ ही दूरी पर फ्लाइट के रूफ से पानी टपकता देख उनके होश उड़ गए।

कमल ने बताया कि मुंबई में जैसे ही फ्लाइट के अंदर गए तो सीट पानी से भीगी हुई थी। लेकिन मजबूरी में बैठना पड़ा। 1 घंटे की देरी से फ्लाइट ने मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ान भरी, तो फ्लाइट में पानी टपक रहा था।

वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कमल ने बताया कि जहाज के अंदर बरसात के आनंद में गुजरा। जैसे ही फ्लाइट डुमना एयरपोर्ट में उतरी, तो इतनी गंदी लैंडिंग की गई, जैसे कि रनवे पर यात्रियों से भरे विमान को पटक दिया गया हो…।