HOME

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी

LPG Price Hike महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। जबकि, पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। नए दाम आज से प्रभावी हैं।

इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई है।

Show More
Back to top button