Thursday, October 29, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEराष्ट्रीय

EPFO News: EPF खाताधारकों के लिए खुलने वाला है खजाने का पिटारा

EPFO News: ईपीएफ बोर्ड ने 2021-22 वित्त वर्ष के लिए पीएफ के ब्याज को 8.5% से घटाकर 8.1% कर दिया। जिस कारण लाखों कर्मचारी नाराज है। हालांकि जल्द ही ईपीएफओ बोर्ड शेयर बाजार में निवेश की सीमा को बढ़ाने पर निर्णय ले सकती है। 29-30 जुलाई को ईपीएफओ बोर्ड की मीटिंग होने वाली है। जिसमें शेयर मार्केट और उससे जुड़े उत्पादों में इन्वेस्टमेंट की लिमिट को 15 फीसदी बढ़ाकर 20 फीसदी किए जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी जा सकती है। जिससे शेयर बाजार में निवेश से अधिक रिटर्न हासिल हो सके। वहीं पीएफ खाताधारकों को ज्यादा ब्याज दिया जा सके।

सरकार ने दिए संकेत

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि एफआईएसी ने इक्विटी और इससे संबंधित निवेश सीमा को बढ़ाने की सिफारिश की है। हालांकि मजदूर संगठन पीएफ के शेयर मार्के में निवेश की सीमा को बढ़ाने का विरोध करते हैं। उनका कहना है कि इस इन्वेस्टमेंट की गारंटी नहीं होती है।

20 फीसदी तक इक्विटी में निवेश संभव

ईपीएफओ की फाइनेंस इंवेस्टमेंट एंड ऑडिट कमिटी ने शेयर मार्केट में निवेश की लिमिट को बढ़ाकर 20% तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। फिलहाल ईपीएफ अपने फंड के 5 से 15% एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में इन्वेस्ट करती हैं। ईपीएफओ को इक्विटी में निवेश से 2021-22 में 16.27 फीसदी का रिटर्न मिला, जो 2020-21 में 14.67 फीसदी था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp