HOMEMADHYAPRADESH
MP के विभिन्न विभागों में लगभग 114111 पद रिक्त: CM ने दिया जवाब
MP के विभिन्न विभागों में लगभग 114111 पद रिक्त: CM ने दिया जवाब

MP के विभिन्न विभागों में लगभग 114111 पद रिक्त है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायक सज्जन सिंह वर्मा के एक प्रश्न के जवाब में यह बताया।
कर्मचारियों के अभाव में अच्छे से कार्य नहीं हो रहे
उधर इस जवाब के बाद कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह ने CM के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभाग कर्मचारियों के अभाव में अच्छे से कार्य नहीं कर पा रहे हैं पुलिस विभाग में 14686 पद खाली है प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा रही है। क्यों सरकार इन पदों पर नियुक्ति नहीं कर रही?
शिक्षा विभाग में 30496 पद खाली
श्री वर्मा ने कहा स्कूली शिक्षा विभाग में 30496 पद खाली है प्रदेश के भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षकों का होना अत्यंत आवश्यक है। जनजातीय कार्य विभाग में 22069 पद खाली है। कैसे सरकार जनजातीय वर्ग के लिए सुविधाएं जुटाएगी एक तरफ प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश के पढ़े-लिखे युवा सरकार से लगातार नौकरी मांग रहे हैं।








