HOMEMADHYAPRADESH

EOW ने 50 हजार की रिश्वत लेते जिला श्रम अधिकारी को किया ट्रेप

EOW ने 50 हजार की रिश्वत लेते जिला श्रम अधिकारी को किया ट्रेप

EOW मंडला में जिला श्रम अधिकारी को EOW जबलपुर की टीम ने ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। EOW के मुताबिक मंडला निवासी तनुज लोहान का फार्म हाउस है। कुछ दिन पहले मंडला में पदस्थ जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम द्वारा फार्म हाउस का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के बाद श्रम निरीक्षक जितेंद्र द्वारा फार्म हाउस के मालिक तनुज से उसके खिलाफ श्रम कानूनों के प्रावधानों के तहत कार्यवाही नहीं करनी के ऐवज में 1 लाख रुपए की मांग की थी।

मंडला यात्री प्रतीक्षालय के सामने हुई कार्यवाही

जिसमें से विगत 29 जनवरी को तनुज द्वारा 50 हजार रुपए श्रम निरीक्षक को दे दिए गए थे। इसके बाद तनुज द्वारा ईओडब्ल्यू एसपी जबलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत से मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने पर एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर आज ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम को ग्राम देवांगन टोला जिला मंडला यात्री प्रतीक्षालय के सामने आज रात 8:30 बजे 50 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है| कार्यवाही ईओडब्ल्यू उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह के नेतृत्व में की गई है|

संपत्ति की जांच होगी

आरोपी जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र को रंगे हाथों रिश्वत के रुपए सहित पकड़े जाने के बाद उसकी आय से संबंधित जांच भी शुरू कर दी गई है| अब तक की नौकरी में आरोपी जिला श्रम अधिकारी ने कितनी सैलरी पाई है एवं उसके अलावा कितनी संपत्ति बनाई है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button