HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Elephant Video: बकरी को देखते ही दुम दबाकर भागा बेबी एलिफेंट

Elephant Video: बकरी को देखते ही दुम दबाकर भागा बेबी एलिफेंट

Elephant Video: बकरी को देखते ही दुम दबाकर भागा बेबी एलिफेंट  बकरी को देखते ही दुम दबाकर भागा बेबी एलिफेंट  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेबी एलिफेंट बकरी से डर गया और डर के मारे दुम दबाकर भागते हुए अपनी मां के पास पहुंच गया। यह मजेदार वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं हाथी की गिनती सबसे ज्यादा ताकतवर जानवरों में होती है। कई बार हाथी तो शेर को भी कड़ी टक्कर देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में हाथी के बच्चे का अलग ही अंदाज आपको देखने को मिलेगा।
वीडियो में आप देख सकते हैं पार्क अंदर हाथी का एक बच्चा मजे लेते हुए घूम रहा है। अचानक उसकी नजर एक बकरी पर पड़ती है। बकरी को देखकर पहले तो हाथी का बच्चा रुक जाता है। फिर अचानक तेजी से भागते हुए अपनी मां के पास पहुंच जाता है और जाकर छिप जाता है। जिस तरह हाथी का बच्चा भागता है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है।

दिन बनाने वाला वीडियो…
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। वहीं, इस क्यूट वीडियो को बार-बार देखने का मन कर रहा होगा।
आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘elephantsofworld’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 68 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button