राष्ट्रीय

Election Result CEO Delhi, MCD Chunav Parinam Delhi एमसीडी चुनाव में ‘आप’ की 104 सीटों पर जीत, 83 पर भाजपा तो पांच सीट पर कांग्रेस का कब्जा

Election Result CEO Delhi, MCD Chunav Parinam Delhi एमसीडी चुनाव में 'आप' की 104 सीटों पर जीत, 83 पर भाजपा तो पांच सीट पर कांग्रेस का कब्जा

Election Result CEO Delhi, MCD Chunav Parinam Delhi एमसीडी चुनाव में ‘आप’ की 104 सीटों पर जीत, 83 पर भाजपा तो पांच सीट पर कांग्रेस का कब्जा दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 104 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 83 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

आप ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 104 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 83 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

कल्याणपुरी वार्ड नम्बर 195 से बंटी गौतम की जीत

अक्षरधाम मतगणना केंद्र के बाहर कोंडली विधानसभा के वार्ड घरोली 194 से आप की प्रियंका गौतम और कल्याणपुरी वार्ड नम्बर 195 से बंटी गौतम जीत के बाद।

आप के मुकेश गोयल 36वीं बार पार्षद बने

वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मुकेश गोयल 36वीं बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले वह पांच बार लगातार कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे।

आप ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 89 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 69 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

कोंडली के वार्ड नंबर 193 से भाजपा की मुनेश ने जीतीं

वसंतकुंज में भाजपा के जगमोहन ने जीत दर्ज की है। वहीं, कोंडली के वार्ड नंबर 193 से भाजपा की मुनेश डेढा ने जीत दर्ज की है।

वसंतकुंज में भाजपा के जगमोहन ने जीत दर्ज की है। (फोटो: पुरुषोत्तम वर्मा)
12:00 PM, 07-DEC-2022
पुलिस को कानून व्यवस्था बनाने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
जैसे-जैसे नतीजे आते जा रहे हैं पार्टियों के समर्थकों का उत्साह देखने लायक है वहीं पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करने करनी पड़ रही है।

आप ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 78 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 57 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
11:53 AM, 07-DEC-2022
चौथे राउंड के बाद
वार्ड 218 सुंदर नगरी
आप-13468
बीजेपी-6935
वार्ड 219 दिलशाद गार्डन
बीजेपी 7688
आप 6848
वार्ड 220 सुंदर नगरी
आप 8900
भाजपा 7941

सुल्तानपुरी से आप के टिकट पर बॉबी किन्नर की जीत

करोल बाग के टैंक रोड से वार्ड नंबर 84 से प्रत्याशी महेश कुमार 7200 से जीते। टैंक रोड की ही दूसरी सीट वार्ड नंबर 83 से उर्मिला गौतम 6061 वोटों से जीती। यह दोनों प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के हैं। कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर खुशी में झूम रहे हैं। सुल्तानपुरी से आप के टिकट पर बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज की है>

आईपी एक्सटेंशन वार्ड से आप की रचना जीतीं

दरियागंज वार्ड से पूर्व महापौर और कांग्रेसी उम्मीदवार फरहाद सूरी चुनाव हार गए हैं। वार्ड 215 से भाजपा के भरत गौतम ने जीत दर्ज की है। सिविल लाइन वार्ड से पूर्व मेयर और भाजपा उम्मीदवार अवतार सिंह चुनाव हार गए हैं। आईपी एक्सटेंशन वार्ड से आप की रचना जीत गई हैं।

वार्ड 83 और 84 से आप की जीत

करोल बाग के टैंक रोड से वार्ड नंबर 84 से प्रत्याशी महेश कुमार 7200 से जीते गए हैं। टैंक रोड की ही दूसरी सीट वार्ड नंबर 83 से उर्मिला गौतम 6061 वोटों से जीती। यह दोनों प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के हैं। कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर खुशी में झूमते हुए।

आप ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 56 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 46 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

वार्ड नंबर 185 पर आप की जीत

वार्ड नंबर 185 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार को 11,306 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के लेखराज को 10,995 वोट मिले हैं, यहां आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार ने जीत दर्ज की है।

आप ने 49 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। आप ने 49 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है। 40 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

भाजपा के ब्रह्म सिंह जीते

वार्ड नंबर 186 पर भाजपा के ब्रह्म सिंह को 12921 वोट मिले हैं जबकि आम आदमी पार्टी के हरेंद्र को 8795 वोट मिले हैं, ब्रहम सिंह यहां विजयी हुए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button