News24you

News you are looking for

डॉ रुचि सिंह का हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पर चयन”

डॉ रुचि सिंह का हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पर चयन"

कटनी। मध्यप्रदेश  लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा गत दिवस सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें कटनी नगर की डॉ रुचि सिंह का चयन हुआ है ।इन्होंने माध्यमिक स्तर की शिक्षा वार्डस्ले स्कूल कटनी व सिल्कोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि इन्होंने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में समाजशास्त्र से एम ए किया जिसमें विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया फिर समाजशास्त्र से नेट क्वालिफाइड कर पीएचडी की डिग्री भी हासिल की। यह कटनी में पदस्थ डीएसपी अजय बहादुर सिंह की पुत्री , सब इंस्पेक्टर संजय बहादुर सिंह व प्राचार्य अभय बहादुर सिंह की भतीजी तथा जबलपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर (एसडीएम) अनुराग सिंह की बहन हैं। डॉ रुचि सिंह के चयन से समस्त कर्मचारी जगत व नगर में हर्ष व्याप्त है