Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHPanna

Diamond in MP पन्ना में फिर एक युवक को मिला 6.66 कैरेट का हीरा, चमक गई किस्‍मत

Diamond मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की हीरा उगलने वाली रत्नगर्भा धरती मैं संकट के इस दौर में मेहनतकश लोगों पर मेहरबान है। बुधवार को एक युवक की किस्मत चमक गई है, उसे हीरापुर टपरियन स्थित उथली खदान क्षेत्र से जेम क्वालिटी वाला 6.66 कैरेट वजन का कीमती हीरा Diamond मिला है।

हीरा धारक पन्ना शहर के आगरा मोहल्ला के निवासी मजदूर शमशेर खान 33 वर्ष ने बताया कि हीरा Diamond मिलने से वह बहुत खुश है और मैं आगामी समय में भी हीरा खदान में उत्खनन का काम करूंगा फिलहाल हीरा मिलने का जश्न परिवार के लोग मना रहे हैं।

इस हीरे की अनुमानित कीमत हीरा Diamond व्यापारियों के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। युवक ने बुधवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे अपने रिश्तेदारों व परिचितों के साथ नवीन कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय आकर वहां विधिवत हीरा जमा कर दिया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp