HOMEराष्ट्रीय

Delhi Terror Alert: त्योहारों से पहले दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, मिले हथियार

Delhi Terror Alert: त्योहारों से पहले दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, मिले हथियार

Delhi Terror Alert: सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली में पाकिस्तान के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। राजधानी के लक्ष्मी नगर से यह गिरफ्तारी हुई है। आतंकी के पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला है। उसके पास से AK-47 समेत कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

इसी सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापामारी की थी। इससे पहले खुफिया एजेंसियों को सुचना मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में हमलों की साजिश रच सकती है। इसी के बाद अलर्ट जारी किया गया था और सुरक्षा बढ़ाई गई थी। त्योहारों से ठीक पहले दिल्ली में पाकिस्तान आतंकी की गिरफ्तारी को बड़ी साजिश का भंडाफोड़ माना जा रहा।

जानकारी के मुताबिक, आतंकी का नाम मोहम्मद अशरफ अली बताया गया है। वह पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है। वह भारत में अली अहमद नूर के नाम से रह रहा था। उसने फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान पत्र हासिल किया था।

Show More

Related Articles

Back to top button